लूडो खेलने से नाराज पिता ने 8 साल के बेटे को पीट-पीटकर मार डाला

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में मोबाइल पर लूडो खेल रहे आठ साल के बेटे को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। हत्या करने के बाद पिता ने भाइयों के साथ मिलकर बेटे का शव नदी किनारे दफना दिया।

महुला निवासी जितेन्द्र निषाद को आठ साल का बेटा लकी कक्षा दो में पढ़ता था। शनिवार शाम घर के पास ही लकी मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इससे नाराज जितेंद्र ने लकी की पिटाई शुरू कर दी। गंभीर घायल लकी की शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मौत हो गई।

जितेंद्र ने अपने भाई उपेंद्र पुत्र श्रीराम और चचेरे भाई राम जन्म के साथ मिल कर लकी के शव को नदी के किनारे दफन कर दिया। मंगलवार शाम को लकी की नानी व मां ने महुला पुलिस चौकी में बेटे की हत्या की तहरीर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *