लखनौती एवं सलेमपुर के ग्रामीणो की समस्या हेतु टोल प्लाजा के अधिकारियों से मिले नवीन राठी

पुरकाजी। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नवीन राठी की अगुवाई में टोल प्लाजा पर जाकर टोल प्लाजा के अधिकारियों से वार्ता की जिस पर उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम लखनौती एवं हैराटी सलेमपुर के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन राठी की अगुवाई में टोल प्लाजा छपार पर पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्या रखी की टोल प्लाजा पर लखनौती एवं सलेमपुर की आईडी पर गाड़ी को पास नहीं कराया जाता क्योंकि हरैटी लखनौती सलेमपुर दूरी के अनुसार फ्री में आईडी दिखाकर गाड़ी पास कराने के निर्देश हैं लेकिन टोल प्लाजा वाले ग्रामीणों को परेशान करते हैं जिस पर टोल प्लाजा के अधिकारियों ने मंडला अध्यक्ष नवीन राठी को आश्वासन दिलाया कि आगे से ऐसा नहीं होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी लखनौती ग्राम प्रधान चौधरी रविंदर कुमार किसान सहकारी समिति के उप चेयरमैन सुरेंद्र सिंह किसान यूनियन के चौधरी सुरेंद्र सिंह राठी कपिल राठी चौधरी चांद वीर सिंह प्रिंस चौधरी अमन फरीदी चौधरी अवनीश कुमार संजय चौधरी सरताज अफरीदी चौधरी विजेंद्र सिंह चौधरी जोगिंदर राठी के अलावा सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *