लखनऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकले 20 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकले 20 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ। लखनऊ जनपद के मलिहाबाद थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मलिहाबाद के ग्राम बड़ी-गढ़ी निवासी मोहम्मद आरिफ (20) रोजाना की तरह आज सुबह मार्निंग वॉक कर रहा था और टहलते हुए मलिहाबाद रोड की ओर निकल गया। इस दौरान हरदोई की ओर से लखनऊ की तरफ जा रहे अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आरिफ को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की माैके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही थाना मलिहाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगाें से पुलिस ने पूछताछ करते हुए शव काे कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *