लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जनसुनवाई, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की जनसुनवाई, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं। उप मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जनता की समस्याओं का समाधान ही सरकार की प्राथमिकता

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है और जनसमस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक की बात सुनना, उसकी समस्या को समझना और उसका उचित समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई जनता और प्रशासन के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं पर सीधे संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता व्यक्त की। पावन नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना भी की।

ब्रजेश पाठक ने दोहराया कि सबकी सेवा, सबका सम्मान के मूल मंत्र के साथ प्रदेश सरकार जनकल्याण और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *