लखनऊ पहुंचे अमित शाह: एयरपोर्ट पर CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने किया स्वागत, BJP कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

लखनऊ पहुंचे अमित शाह: एयरपोर्ट पर CM योगी समेत दिग्गज नेताओं ने किया स्वागत, BJP कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

लखनऊ। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

गृह मंत्री उप्र भाजपा कार्यसमित की बैठक में शामिल होंगे। करीब चार घंटे तक लखनऊ में रहेंगे। इसके बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। डाॅ. राम मनाेहर लाेहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता शामिल होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *