रिया कपूर की फिल्म में काम करेंगी करीना कपूर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर , रिया कपूर की फिल्म में काम करती नजर आ सकती हैं।

करीना कपूर जल्द ही आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली है। इसके अलावा भी करीना एक फिल्म में नजर आने वाली है। करीना कपूर अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ 1 महीने के वेकेशन के बाद मुंबई लौटी हैं। वेकेशन के दौरान करीना ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो फैंस को काफी पसंद आई।

बतायाा जा रहा है कि करीना ने अपनी अगली फिल्म के लिए रिया कपूर से हाथ मिला लिया है। करीना कपूर ने रिया कपूर के साथ इस से पहले फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में करीना के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तस्लानिया भी अहम रोल में नजर आई थी।

करीना कपूर की इस नई फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राजेश कृष्णन को मिली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा और भी कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *