राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी ने कड़े किए तेवर ,अब पहले से भी ज़्यादा तेज चलेगी लू

राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी ने कड़े किए तेवर ,अब पहले से भी ज़्यादा तेज चलेगी लू

नयी दिल्ली। दिल्लीवासी गुरुवार को भीषण गर्मी की चपेट में हैं और शुक्रवार से तेज लू चलने तथा ताममान में और इजाफा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा,”दिल्ली में शुक्रवार से तेज लू चलने की संभावना के साथ अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की और वृद्धि होने का अनुमान है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है और आसमान साफ रहेगा।आज सुबह (05:30 बजे) यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत थी।


इससे पहले, मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू की संभावना जताई थी।
मौसम विभाग के अनुसार,”पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर 11 से 15 मई तक लू का प्रकोप रहने की संभावना है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *