नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो सपने न देखता हो। हर कोई सपना देखता है और इन सपनों को साकार भी करना चाहता है। कुछ सपने हम जागती आंखों से देखते हैं यानी हम अपने सुखद भविष्य के लिए कल्पनाओं का ताना-बाना बुनते हैं और फिर उन्हें साकार होते देखना चाहते हैं। बहुत से सपने हम नींद में देखते हैं। कुछ सपने याद रहते हैं और कुछ सपने हम भूल जाते हैं।

रात के पहले पहर में देखे गए सपने का फल एक साल बाद, दूसरे पहर में देखे सपने का फल 6 महीने बाद, तीसरे पहर में देखे सपने का फल 3 महीने बाद और आखिरी पहर के सपने का फल एक महीने में सामने आता है। वहीं जो सपने हम सुबह होने से पहले देखते हैं अर्थात ब्रह्म मुहूर्त में देखते हैं उनका फल हमें 10 दिनों के अंदर मिल जाता है।

सपने शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के होते हैं। यूं भी कहा जा सकता है कि सपने ज्योतिष का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम कई बार इन सपनों का मजाक उड़ा देते हैं लेकिन इन सपनों के पीछे हर बार कोई न कोई सन्देश जरूर छुपा हुआ होता है।

तो जानते है सपने में दिखने वाली चीज़े क्या संकेत देता हैं-
घोड़ा- सपने में घोड़ा देखना एक अच्छा शगुन माना जाता है। यदि आप खुद को घोड़े की सवारी करते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका जीवन खुशहाल है और किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। यदि आप अपने आप को तेज दौड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप बिना किसी समस्या का सामना किए अपनी सभी समस्याओं का हल जल्दी खोज लेंगे।
पूर्वजों को आशीर्वाद- यदि आप सपने में अपने पूर्वजों को आशीर्वाद देते हुए प्रसन्न चित्त मुद्रा में देखते हैं तो यह बहुत शुभ स्वप्न माना जाता है।
डॉक्टर को देखना- सपने में डॉक्टर को देखना आमतौर पर शुभ माना जाता है। ये अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि का संकेत है। सपने में डॉक्टर से मिलने का मतलब है कि यदि आप किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं तो आप जल्द ही ठीक हो सकते हैं।
गले लगाना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अपने दोस्तों और परिवार को सामान्य रूप से गले लगाना बहुत शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ये परिवार में दुख और बीमारी का संकेत होता है। सपने में अपने जीवनसाथी को गले लगाना एक-दूसरे के साथ झगड़े और असहमति का संकेत दे सकता है। हालांकि, यदि आपका जीवन खुशी से बीत रहा है, तो आपको ऐसे सपनों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
हरे-भरे पेड़- स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में हरे-भरे पेड़ को देखना सुख और समृद्धि को दर्शाता है। यदि आप खुद को पेड़ से फल तोड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको बुजुर्गों से विरासत मिल सकती है।
गाय- सपने में गाय का दिखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है। गाय का दिखना इस बात का भी संकेत है कि आपको जीवन में सुखों की प्राप्ति होने वाली है। इसके साथ ही सपने में सफेद रंग की गाय दिखाई दे तो इसका मतलब ये है कि सफेद रंग से जुड़ी चीजों से लाभ मिलने वाला है। जो लोग सफेद रंग से जुड़ी वस्तुओं का व्यापार आदि करते हैं, उन्हें विशेष लाभ होता है।
रोता हुआ बच्चा- सपने में अगर आप एक रोता हुआ बच्चा देखते हैं, इसका अर्थ है कि आपका जीवन निराशाओं में तब्दील हो सकता है। ये आपके प्रेम जीवन में संघर्ष का संकेत दे सकता है। एक बच्चा जो सपनों में चलना सीख रहा है, तो ये आपके जीवन में ताकत और हिम्मत का संकेत देता है।
प्रियजन की मौत- कई बार हम सपने में अपने किसी प्रियजन की मौत होते हुए देखते हैं तो डर जाते हैं लेकिन यह सपना शुभ माना जाता है। सपने में मृत्यु होते हुए देखना जीवन की नई शुरुआत माना जाता है।
मृत्यु देखना- स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप सपने में स्वयं की मृत्यु देखते हैं तो यह आपकी आयु वृद्धि का संकेत देता है। इसके साथ माना जाता है कि ये सपना आपके जीवन की परेशानियां भी समाप्त होने का संकेत है।
मृत व्यक्ति- यदि कोई मृत व्यक्ति आपको सपने में बार-बार दिखाई देता है तो इसका अर्थ माना जाता है कि उसकी कोई इच्छा रह गई है। ऐसे में उनके नाम से तर्पण और दान आदि कार्य करने चाहिए।
भगवान देखना- सपने में भगवान देखना काफी शुभ माना जाता है। ये इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपको धन लाभ होने वाला है। अत: आपको किसी काम में बड़ी सफलता हासिल होगी।
नए कपड़े- ऐसा कहा जाता है कि अगर सपने में आप नए कपड़े पहन रहे हैं तो ये आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत है। अगर आप अपने कपड़े सुखा रहे हैं, तो ये परिवर्तन का संकेत देता है। यदि आप सपने में फटे हुए कपड़े देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको प्रेम जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।

स्वयं को उड़ते हुए देखना- किसी मुसीबत से छुटकारा
चूड़ी दिखाई देना- सौभाग्य में वृद्धि
चंद्रमा देखना- सम्मान मिलना
सपने में चावल देखने का अर्थ है- किसी से शत्रुता समाप्त होना
पूजा-पाठ करते देखना- समस्याओं का अंत
शिशु को चलते देखना- रुके हुए धन की प्राप्ति

चश्मा लगाना- ज्ञान बढ़ना
दीपक जलाना- नए अवसरों की प्राप्ति
सफेद कबूतर देखना- शत्रु से मित्रता होना
आभूषण देखना- कोई कार्य पूर्ण होना
पलंग पर सोना- गौरव की प्राप्ति
खुला दरवाजा देखना- किसी व्यक्ति से मित्रता होगी
बंद दरवाजा देखना- धन की हानि होना
खाई देखना- धन और प्रसिद्धि की प्राप्ति

