रायबरेली में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, शरीर पर छह से ज्यादा चोटों के निशान; हत्या की आशंका

रायबरेली में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, शरीर पर छह से ज्यादा चोटों के निशान; हत्या की आशंका

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में एक युवक का खून से लथपथ शव उसके ही घर में मिला। उसके शरीर और सिर पर कई चोटों के निशान पाए गए। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने साेमवार काे बताया कि बछरांवा थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी रामकिशोर (35) का शव रविवार देर रात काे उमरपुर गांव निवासी शिवम के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस जांच में शव के आसपास खाना व अन्य सामग्री बिखरी पड़ी थी। पड़ोसियों का कहना है कि रामकिशाेर का शिवम के घर पर आना-जाना था। घटना के बाद से शिवम फरार है। मृतक के शरीर पर छह से ज्यादा चोटाें के निशान हैं। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *