राम मंदिर दान कोष मामला “देश की सबसे बड़ी डकैती” : सपा सांसद अवधेश प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

राम मंदिर दान कोष मामला “देश की सबसे बड़ी डकैती” : सपा सांसद अवधेश प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

अयोध्या। श्री राम मंदिर के दान कोष से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह घोटाला नहीं डकैती है। प्रभु श्री राम मंदिर में लोगों की आस्था और चढ़ावे की लूटपाट की गई है। यह देश की सबसे बड़ी डकैती है।

 

उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव की ओर से इस बात का खुलासा किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले लीपापोती की गई, सरकार की ओर से भी चुप्पी रही। अब घोटाले की बात सामने आई है। इस परिस्थिति में ट्रस्ट को सस्पेंड कर देना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में एक कमेटी गठित कर जांच की जाए। सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़े-बड़े मामले हल किए गए हैं। इस मामले के लिए भी सुप्रीम के दिशा-निर्देश में एक कमेटी गठित की जाए, तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा।

 

यूपी सरकार की ओर से एसआईटी बनाए जाने को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह बड़ा मामला है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश में एक कमेटी बनाई जाएगी, तभी परत दर परत मामले का खुलासा होगा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि इस मामले में दो-तीन दिनों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। अयोध्या में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसको पूरा देश देख रहा है। मुझे लगता है कि देश माफ नहीं करने वाला है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने 24 घंटे से भी कम समय में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी में बहुत वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं। इसमें एक डिविजनल कमिश्नर और आईजी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं, जिनके बारे में मुझे बताया गया है कि उन्हें सीबीआई में काम करने का लंबा अनुभव है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *