दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़ा भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़ा भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में यूक्रेन से चल रहे साइबर ठगों का भारत में हैंडलर बनकर काम कर रहे 52 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता को खरार, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार वह विदेशी फ्रॉड नेटवर्क के लिए म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का काम कर रहा था। शिकायतकर्ता अरविंद धामा ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उन्हें ऑनलाइन निवेश स्कीम में ज्यादा मुनाफे का लालच दिया। विश्वास में आकर उन्होंने चार ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 18.39 लाख रुपए ठगों के दिए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद ठगों ने उनसे संपर्क बंद कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि ठगी गई रकम में से 5 लाख रुपए एक मजदूर के बैंक खाते में डाले गए और उसी दिन निकाल लिए गए।

 

इंस्पेक्टर राहुल कुमार (एसएचओ साइबर पुलिस स्टेशन) की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, एएसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप और कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा की टीम ने तकनीकी जांच और फाइनेंशियल ट्रेलिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। टीम ने संतोष कुमार गुप्ता को चंडीगढ़ के खरार से गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह विदेश में बैठे एक व्यक्ति के संपर्क में था। उस व्यक्ति ने उसे फ्रॉड से आए पैसे को घुमाने के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने के बदले कमीशन देने का ऑफर दिया था। आरोपी ने कई ऐसे म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

 

पुलिस का कहना है कि आरोपी सिर्फ नेटवर्क का एक हिस्सा है। इस पूरे फ्रॉड रैकेट की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस विदेशी हैंडलर और अन्य भारतीय सहयोगियों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *