रणवीर सिंह ने पार की सारी हदें: मैगजीन फोटोशूट के लिए…

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बी-टाउन के उन स्टार्स में हैं जो अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। रणवीर आए दिन अपने ड्रेसिंग स्टाइल के साथ कुछ ना कुछ नया प्रयोग करते हैं। अपने इसी अंदाज की वजह से एक्टर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाते हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद वह अपने हिसाब से अपने ड्रेसिंग स्टाइल को चुनते हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह काफी चर्चा में हैं।

रणवीर के चर्चा में आने की वजह उनका नया फोटोशूट है। एक्टर ने अपने इस नए फोटोशूट की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

दरअसल, एक्टर ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीर सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही है। एक्टर ने एक मशहूर मैगजीन के लिए यह हद से ज्यादा बोल्ड फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में एक्टर पूरी तरह बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। रणवीर ने ये फोटोशूट ने हर किसी को हैरान कर दिया है। तस्वीरों में रणवीर फुल कॉन्फिडेंस के साथ अपनी मस्क्यूलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

रणवीर ने ये न्यूड फोटोशूट इंटरनेशनल मैगजीन के कवर के लिए करवाया है।उनकी यह फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें, इंटरनेशनल मैगजीन ‘पेपर’ इस तरह की सेलिब्रिटज की बोल्ड फोटोशूट कवर करने के लिए मशहूर हैं। यह वही मैगजीन हैं जिसने 2014 में मशहूर सोशलाइट किम कार्दशियन का बोल्ड फोटोशूट करते हुए पूरी दुनिया की फैशन इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।

इन फोटो के साथ मैगजीन के अंदर रणवीर का इंटरव्यू भी शामिल है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए फिजिकली न्यूड होना आसान है। रणवीर ने कहा कि अपनी कुछ परफॉर्मेंस में वो इतने न्यूड हैं कि कोई भी उनकी आत्मा देख सकता है। एक्टर ने इसे ‘वास्तव में नग्न होना’ कहा। उन्होंने आगे कहा कि वो हजारों लोगों के सामने न्यूड हो सकते हैं और उन्हें इसकी परवाह नहीं है। हालांकि, ज्यादातक, लोग असहज हो जाते हैं!’

रणवीर सिंह से पहले मिलिंद सोमन इंडिया में इस तरह से ‘न्यूड फोटोशूट’ कर चुके हैं हालांकि गोवा में खुली जगह पर इस तरह का फोटोशूट करने की वजह से उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन रणवीर ने यह फोटोशूट एक बंद कमरें में किया है।

वर्कफ्रंट की बाद करें तो रणवीर सिंह नेटफ्लिक्स के एक एडवेंचर सीरीज में नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में फिल्म सर्कस की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 फरवरी, 2023 को रिलीज होगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *