यूपी में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एडीएम और नगर मजिस्ट्रेट बदले

यूपी में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एडीएम और नगर मजिस्ट्रेट बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देररात 41 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरित कर दिया गया। सूची के मुताबकि महेंद्र कुमार सिंह को विशेष कार्यधिकारी अयोध्या विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी, बिन्दु लता को उपजिलाधिकारी जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्याययिक) कानपुर नगर, संजय चावला को उपजिलाधिकारी आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाया है।

कुंवर पंकज को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) महोबा से अपर आयुक्त झांसी मंडल, इंद्र नंदन सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर से अपर जिलधिकारी (वि/रा) महोबा, विनय कुमार मिश्रा को उपजिलाधिकारी चंदौली से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और महेंद्र प्रताप को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से मुख्य राजस्व अधिकारी सुलतानपुर, राजेश कुमार उपजिलाधिकारी अम्बेडकर नगर से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ और सौजन्य कुमार विकास को विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद को उपजिलाधिकारी बहराइच बनाया है। इसी तरह लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, मेरठ नगर मजिस्ट्रेटों समेत 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *