यूपी के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना

यूपी के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह अलर्ट मंगलवार सुबह भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने जारी किया है।

प्रयागराज सहित प्रदेश के 11 अन्य जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

ऑरेंज अलर्ट जिन जिलों के लिए जारी किया गया है उनमें प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें। किसानों और आम नागरिकों को मौसम की ताज़ा जानकारी पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय बनी हुई हैं। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा की स्थिति बनी हुई है। प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज हवाओं, वज्रपात और कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक मौसम बुलेटिन एवं सचेत ऐप से प्राप्त सूचनाओं का ही अनुसरण करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *