युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची पैदा होने पर छोड़कर भागा

यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर अमजद नाम के युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे अपने साथ अलग-अलग जगह पर किराये के मकान में रखा। जब भी वह शादी की बात करती, तो आरोपित उसके साथ मारपीट करता। इस बीच वह गर्भवती हुई और बच्ची को जन्म दिया। आरोपित ने उसकी बच्ची को भी अपनाने से इंकार कर दिया। बाद में किसी और युवती के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। मामले में सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, युवती के माता पिता का देहांत हो चुका है। उसका कोई भाई नहीं है। जिस वजह से वह घरों में काम कर पालन पोषण कर रही थी। वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के शामली के गांव भूरा निवासी अमजद से हुई। अमजद ने उसे शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों की बात होने लगी। अक्टूबर 2020 में वह उसे सेक्टर 15 स्थित एक मकान में लेकर गया। वहां पर उसके साथ रहने लगा। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। जब भी उससे शादी की बात कहती, तो वह टाल मटोल कर देता। कुछ दिनों बाद यहां से वह दोनों परवालो और दड़वा में किराये के मकान में रहने लगे।

बाद में वह बूड़िया में किराये के मकान में रहे। इस दौरान आरोपित उसके साथ संबंध बनाता रहा। जब भी युवती उससे शादी की बात कहती, तो वह मार पिटाई करने लगता। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि उस पर बच्चा गिराने का दबाव बनाने लगा। बच्चा न गिराने पर शादी न करने की धमकी दी। जिस पर युवती ने गर्भपात कराने से मना कर दिया।

आठ फरवरी 2022 को आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और घर से चला गया। इस मामले में बूड़िया गेट चौकी में भी शिकायत दी थी। बाद में आरोपित ने माफी मांगकर शिकायत का निपटारा कर लिया। 12 मार्च 2022 को युवती ने बच्ची को जन्म दिया। आरोपित अमजद को बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। बाद में पता लगा कि आरोपित किसी अन्य युवती को लेकर फरार हो गया। अब आरोपित ने उसकी बच्ची को भी अपनाने से मना कर दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *