Sonam Kapoor का हुआ ग्रैंड बेबी शॉवर, पिंक गाउन में दिखा होने वाली मम्मी का जबरदस्त ग्लो

नई दिल्ली। सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। नीरजा एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के हर पल को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपने बेबी बंप के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ अपना बेबीमून वेकेशन पूरा कर मुंबई लौटी हैं। लेकिन इस बीच बेबी शावर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें अभिनेत्री जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं और साथ ही उनका खूबसूरत लुक देखते ही बन रहा है।

सोनम कपूर का बेबी शावर ग्रैंड लेवल पर हुआ, जिसे अटेंड करने के लिए उनके कई फ्रेंड्स पहुंचें। सोनम की बहन रिया कपूर ने बेबी शावर के दौरान की कई झलकियां अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। उनके बेबी शावर की पार्टी उनके लंदन के घर में रखी गई। सोनम कपूर के बेबी शावर का आयोजन गार्डन में किया गया। जहां मेहमानों की पसंद और ना पसंद का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया। टेबल को फूलों से सजाया गया और साथ ही मेहमानों को दिए जाने वाले तोहफे समेत एक-एक चीज को बहुत ही कायदे से रखा गया। रिया ने पार्टी के अन्दर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘कितना खूबसूरत बेबी शॉवर’।

अपने ग्रैंड बेबी शावर के खास मौके पर सोनम कपूर ने पिंक कलर चुना। पिंक रंग के लॉन्ग गाउन और गोल्डन इयरिंग्स में सोनम बहुत ही प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने का ग्लो साफ देखा जा सकता है। सोनम कपूर के बेबी शावर में खूब डांस और मस्ती करती हुईं नजर आईं। इस पार्टी में जाने-माने आर्टिस्ट लियो कल्याण भी पहुंचे हुए थे। जिन्होंने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से हर किसी को एंटरटेन किया और जल्द ही बॉलीवुड की यमी मम्मी बनने जा रहीं सोनम कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने एक तस्वीर के साथ मार्च 2022 में अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनम कपूर रॉयल अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। ई-टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम कपूर अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *