मेरठ में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल?, बंद हुए इन कंपनियों के पेट्रोल पंप

मेरठ। डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति ठप होने से जिले के रिलायंस पेट्रोलियम के सभी पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। नायरा के भी अधिकांश पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। एचपी के पेट्रोल पंप बड़ी संख्या में बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं जबकि इनके ही कुछ पंप ने सेवा बंद कर दी है। शहर में नायरा और एस्सार लिखे कुछ पंप अभी तेल होने की वजह से चल रहे हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि वह भी जल्द ही बंद हो जाएंगे।

इंडियन ऑयल और भारत पैट्रोलियम के पेट्रोल पंप लगातार चल रहे हैं। इनमें ऐसी कोई समस्या फिलहाल नहीं है। इस संबंध में पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। आपूर्ति क्यों ठप है? इसका कारण क्या है? इस पर अधिकारियों ने ‘नो कमेंट’ कहकर बात समाप्त कर दी।

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐसा क्यों हो रहा है बस इतना ही पता है कि उन्हें आपूर्ति नहीं दी जा रही है। मेरठ पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन का कहना है कि रिलायंस और नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं क्योंकि इनकी कंपनियों ने ही पंपों पर डीजल पेट्रोल की आपूर्ति रोक दी है। एचपी कंपनी भी धीरे धीरे ठप होने की ओर बढ़ रही है। इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम में ऐसी कोई दिक्कत नहीं बताई जा रही है।

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत को एसएमएस के जरिए जाना जा सकता है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इंडियन ऑयल के एप से भी इसे जाना सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *