मुजफ्फरनगर में चार साल की बच्ची की रेप व हत्या करने वाला तांत्रिक साथी सहित गिरफ्तार

जानसठ। चार साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी तांत्रिक से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।

मासूम की उपचार के दौरान मौत होने के बाद पुलिस लने दुष्कर्म और हत्या के आरोप में तांत्रिक और बच्ची सौंपने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तांत्रिक से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी तांत्रिक सुरेंद्र उर्फ सोनी कश्यप युवक राजीव उर्फ टूटा कश्यप को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि बच्ची को रविवार सुबह आठ बजे घर से परिचित युवक ले गया था। इसके बाद शाम को पुलिस चौकी मीरापुर दलपत क्षेत्र के गांव के जंगल में पुलिस को बच्ची बेहोश अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली थी। बच्ची गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने बच्ची ले जाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बच्ची को पहचान वाले तांत्रिक को सौंपने की बात बताई थी। पीड़िता बच्ची की मां ने तांत्रिक सुरेंद्र उर्फ सोनी कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तांत्रिक को बच्ची सौंपने वाले युवक राजीव उर्फ टूटा कश्यप को भी मुकदमे में शामिल किया। मेरठ में उपचार के दौरान बच्ची की मंगलवार को मौत हो गई थी।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर फांसी की सजा दिलवाने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि मुकदमा भी हम ही लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री ने पुलिस कोतवाली प्रभारी को मौके पर ना पाकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह अक्षम्य अपराध है और दोषी को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *