मेरठ में दो समुदाय के लोगों के बीच खूनी संघर्ष, पांच घायल

मेरठ में दो समुदाय के लोगों के बीच खूनी संघर्ष, पांच घायल

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी में गुरुवार देर रात बच्चों के विवाद में दो संप्रदाय के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। जहां धारदार हथियार के साथ पथराव में दोनों ओर के पांच लोग घायल हो गए। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, कई राउंड फायरिंग भी हुई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस बल तैनात कर दिया। उक्त गांव निवासी अनुसूचित जाति के अनुज पुत्र प्रेमचंद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। गुरुवार शाम करीब सात बजे जब वह साथियों के साथ गांव के रास्ते पर रेस लगाकर गांव लौट रहा था तो आरिफ पुत्र हाशिम के पुत्रों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन देर रात दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ।

इस दौरान काफी देर तक पथराव भी किया गया। जिसमें एक पक्ष से अनुज व उनके पक्ष का नेनू पुत्र धनसिंह प्रजापति घायल हो गया। आरिफ पक्ष से भी एक-दो लोग घायल हो गए। दो समुदाय के मध्य संघर्ष व पथराव की सूचना पर एसओ इंचौली श्यौपाल सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। बाद में सीओ सदर देहात पूनम सिरोही समेत कई थानों की पुलिस भी पहुंची। जहां दोनों पक्षों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों पक्षों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

उधर, पुलिस ने अनुसूचित जाति के अनुज समेत दो लोग थाने बैठा लिए। एसओ का कहना है दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें एक पक्ष आरिफ, आबिद और फरमान को गिरफ्तार कर लिया और दूसरी तरफ से अनुज व नेनू को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में तनाव नहीं है सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया था।

एसएसपी कार्यालय पहुंचे अनुसूचित जाति के लोग शुक्रवार दोपहर अनुसूचित जाति के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से मिलने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से मेरठ के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने ज्ञापन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी। बच्चों के विवाद में मारपीट का मामला है। एक दूसरे पर आरोप लाए हैं जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तनाव जैसी बात नहीं है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *