मुज़फ्फरनगर में दिन निकलते ही युवक की लाश मिलने से सनसनी, पहुंची पुलिस

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर के जंगल में आज सुबह एक 22 वर्षीय युवक की लाश पडी मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव शाहबुद्दीनपुर के जंगल में आज सुबह एक 22 वर्षीय युवक की लाश पडी मिलने से लोगां में दहशत फैल गई। युवक की लाश से कुछ ही दूरी पर एक रेंजर साइकिल भी मिली।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के कार्यवाही शुरु करने के साथ ही मामले की छानबीन भी शुरु कर दी। घटनास्थल पर लोगां का भी जमावडा लग गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *