गोपालगंज। बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में सोमवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खुटवनिया गांव निवासी रत्नेश चौबे का 25 वर्षीय पुत्र अंकित चौबे घर में काम कर रहा था। इस दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।
