मुरादाबाद में पिंजरे में कैद हुआ 11वां तेंदुआ, लौंगी खुर्द में सुबह-सुबह रेस्क्यू; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मुरादाबाद में पिंजरे में कैद हुआ 11वां तेंदुआ, लौंगी खुर्द में सुबह-सुबह रेस्क्यू; ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जनपद में ठाकुरद्वारा रेंज के अन्तर्गत ग्राम लौंगी खुर्द में सोमवार सुबह एक तेंदुआ ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। जनपद में पिंजरे के माध्यम से रेस्क्यू किया जाने वाला यह 11वां तेंदुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया। उसे देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ जुटी थी। बीते 27 दिन में ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए ने तीन महिलाओं सेमत चार लोगों को अपना निवाला बनाया है।

जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि संवेदनशीलता के दृष्टिकोण से वन विभाग की देखरेख में वन विभाग की रेस्क्यू टीम लगातार सक्रिय है। साथ ही प्रशासनिक स्तर से पूरे संवेदनशील क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामों ने सतर्कता एवं जागरूकता के लिए चौपालें आयोजित की जा रही हैं। संवेदनशील क्षेत्र से अब तक 11 तेंदुओं का रेस्क्यू किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के कई थाना क्षेत्रों के कई गांव में बीते तीन पखवाड़े से तेंदुए कई लोगों काे और उनके जानवरों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसके बाद से तेंदुए की सक्रियता ने विभिन्न क्षेत्रों के कई गांव के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी। खेत में काम करने जाने वाले किसानों और चारा लेने जाने वाली महिलाओं को भी डर लग रहा था कि कब तेंदुआ उन पर हमला कर दें। हालांकि वन विभाग ने लाेगाें काे सतर्कता बरतने के साथ प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ कई जगह पिंजरे लगाए थे।

इन्हीं पिंजराें में से एक पिंजरे सोमवार सुबह लगभग छह बजे के आसपास वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा रेंज के अन्तर्गत ग्राम लौंगी खुर्द में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाने की सूचना मिली। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे अपने कब्जे में लिया। तेंदुए के पिंजरे में कैद हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब उसके शारीरिक परीक्षण के बाद घने जंगल में छाेड़ा जाएगा, ताकि वह दाेबारा गांव की ओर न आ सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *