मुजफ्फरनगर में सपा ने किए नए नगर अध्यक्ष घोषित, मीरापुर, खतौली, पुरकाजी और भोकरहेड़ी को मिला नेतृत्व

मुजफ्फरनगर में सपा ने किए नए नगर अध्यक्ष घोषित, मीरापुर, खतौली, पुरकाजी और भोकरहेड़ी को मिला नेतृत्व

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न नगरों में नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्ष जिया चौधरी (एडवोकेट) द्वारा जारी प्रेस नोट के माध्यम से चार नेताओं को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार ऐश मोहम्मद को मीरापुर नगर अध्यक्ष, वसीम अहमद (सभासद) को खतौली नगर अध्यक्ष, मुख्तियार अहमद (सभासद) को पुरकाजी नगर अध्यक्ष तथा काजी अफजल को भोकरहेड़ी नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रेस नोट में बताया गया कि ये नियुक्तियां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर की गई हैं। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने सभी नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगर अध्यक्षों की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में पार्टी और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी भूमिका निभा सकेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *