मुजफ्फरनगर में लम्पी वायरस से निपटने को पशु पालन विभाग को मिला ये बडा हथियार

मुजफ्फरनगर में लम्पी वायरस से निपटने को पशु पालन विभाग को मिला ये बडा हथियार

मुजफ्फरनगर। शासन स्तर से लम्पी स्किन बीमारी की रोक थाम और नियंत्रण के लिए पशु पालन विभाग को तीन मोबाइल वेटेरिनरी वाहन(एम्बुलेंस) मिले है। रविवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने एटूजेड स्थित कैम्प कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को रवाना किया है।

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि पशुओं में लम्पी स्किन बीमारी का प्रकोप हो रहा है। इस बीमारी की रोक थाम के लिए पशुधन मंत्री के द्वारा जनपद को तीन मोबाइल वेटेरिनरी वाहन एम्बुलेंस आवंटित की है। इन एम्बुलेंस के जरिए लम्पी स्किन बीमारी से पीडित पशुओं का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलएसडी बीमारी पर नियंत्रण करने के लिए जनपद के गोवंशीय पशुओं में गोट पाक्स का टीकाकरण किया जा रहा है।

अब तक करीब 33600 गोवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा चुका है। जनपद को एक लाख डोज वैक्सीन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि अफवाहो पर ध्यान न दिया जाए। यह रोग जूनोटिक नहीं है। यह रोग पशुओं से लोगों में नहीं फैलता है। इस रोग से ग्रस्त पशु के दूध को उबालकर काम में लिया जा सकता है। इन एम्बुलेंस का जनता को काफी लाभ होगा। पशु पालकों के पशुओं के उपचार के लिए उनके द्वार पर जाकर टीम द्वारा उपचार किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *