मुजफ्फरनगर में युवती से हजारों की नकदी और जेवरों की ठगी, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरनगर। गांव बेलडा में फेरी विक्रेता बनकर आए दो ठगों ने गांव की एक युवती से दस हजार रुपये व जेवर ठग लिए। दोनों आरोपितों ने उसे सस्ते कपड़े देने का लालच दिया था। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा में मंगलवार दोपहर प्रेमपाल की बेटी मीनू घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और कपड़ों की सेल बताते हुए सस्ते कपड़े देने की बात मीनू से कही। मीनू उनके प्रलोभन में आ गई। दोनों युवकों ने चतुराई दिखाते हुए आपस में ही एक-दूसरे से सौदेबाज़ी कर युवती को भ्रमजाल में फंसा लिया और मात्र 3500 रुपये में कपड़ों की पूरी गठरी खरीदने पर युवती को रजामंद कर लिया।

युवती ने कपड़ों के रुपये दे दिए। जब वह कपड़ों की गठरी लेने बाहर गयी तो दोनों युवकों ने मीनू के पर्स से सात हजार रुपए, पायल, लौंग, बाली समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। आरोपितों के जाने के बाद मीनू ने गठरी खोलकर देखी तो उसमें कुछ पुराने और कुछ नए कपड़े निकले। मीनू के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी घटना कर जानकारी ली। दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस अब गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपितों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *