भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महान शिक्षाविद, चिंतक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनिल माधव दवे की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने आज यहां निवास स्थित सभागार में डॉ मुखर्जी और मां नर्मदा के मानसपुत्र व पूर्व केंद्रीय मंत्री दवे की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
