मुजफ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, फायरिंग से मचा बवाल

मुजफ्फरनगर में छात्रों के दो गुटों में संघर्ष, फायरिंग से मचा बवाल

मुजफ्फरनगर। मीरापुर में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र व बाइक सवार नकाबपोश युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट के युवक ने तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई। मीरापुर निवासी नितिन गिरि पुत्र विजय गिरि अपने साथी शोएब पुत्र नसरुद्दीन निवासी संभलहेड़ा के साथ सीबीएसई कक्षा-12 की परीक्षा देकर लौट रहा था।

आरोप है कि जैसे ही यह बिजलीघर के निकट पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए नकाबपोश युवकों ने इनके साथ बुरी तरह मारपीट की तथा दो राउंड फायरिंग कर दी। आसपास के लोग आए तो आरोपित भाग गए। पुलिस भी मौके पर आ गई तथा मारपीट में घायल छात्रों से पूछताछ की।

पुलिस ने सिपाही नरेंद्र की ओर से हमलावर अनस निवासी जटवाड़ा, सार्थक पुत्र निक्की तथा गगन निवासी मीरापुर व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व में भी हो चुकी छात्रों में मारपीट करीब 15 दिन पूर्व किसी बात को लेकर छात्र शोएब व दूसरे पक्ष के अनस के बीच मारपीट हो गई थी।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों का समझौता कर दिया था, लेकिन सोमवार को उक्त छात्रों के बीच पुनः मारपीट हुई तथा मामला इतना बढ़ गया कि हमलावर पक्ष के युवकों ने फायरिंग भी कर दी। इनका कहना है… घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *