मुजफ्फरनगर में खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत; परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर: तितावी थाना क्षेत्र के गांव धोलरा में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई 40 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, अमरेश पत्नी जयविंदर शनिवार शाम घर का काम निपटाने के बाद पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थीं। चारा काटते समय अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। तबीयत बिगड़ने के बावजूद वह किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बघरा लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन अमरेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद शनिवार देर शाम करीब 8 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर तितावी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद धोलरा गांव में भी शोक का माहौल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *