मुख्तार अंसारी पर ईडी कसेगी शिकंजा, एलडीए से मांगा संपत्तियों का ब्यौरा, खंगाली जा रही डिटेल्स

मुख्तार अंसारी पर ईडी जल्द शिकंजा कसेगी. दरअसल, ईडी ने एलडीए को पत्र लिखकर मुख्तार की तमाम नामी और बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा था. जिस पर एलडीए ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं. कैंट रोड पर एक अपार्टमेंट में मुख्तार अंसारी के परिवार के नाम पर एक फ्लैट, डालीबाग कॉलोनी में निष्क्रांत संपत्ति और विधानसभा मार्ग पर एक पेट्रोल पंप का कुछ हिस्सा समेत उनके कुछ करीबियों की जमीनों के बारे में एलडीए ने ईडी को बताया है.

ईडी के सूत्रों के मुताबिक कैंट रोड पर स्थित फ्लैट मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी का बताया जा रहा है. अपार्टमेंट का नक्शा कब और कैसे पास हुआ और फ्लैट की रजिस्ट्री में कितना स्टांप शुल्क चुकाया गया. इस बारे में एलडीए ने ईडी को पूरी जानकारी दे दी है. अब ईडी जल्द आगे की कार्रवाई शुरू करेगी. इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के नाम पर दर्ज विधानसभा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के करीब 200 वर्ग फुट हिस्से को आजमगढ़ पुलिस सील कर चुकी है.

 

पूरे परिवार पर कार्रवाई की तैयारी
जबकि डालीबाग स्थित निष्क्रांत संपत्ति को ध्वस्त करके एलडीए की तरफ से मुख्तार और उसके दोनों बेटों अब्बास और उमर के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज किया जा चुका है. कैंट रोड स्थित फ्लैट के मामले में एलडीए और ईडी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर रही है. बता दें कि अभी उनके बेटे अब्बास अंसारी भी फरार चल रहे हैं.

 

वहीं माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. उनकी पत्नी आफसा अंसारी की 2.25 करोड़ की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है. सदर कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार, फुल्लनपुर और रजदेपुर में जमीन कुर्क की गई है. उनकी पत्नी के नाम तीन जमीनें पुलिस ने सीज की.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *