मीरजापुर से दिल्ली का सफर होगा आसान, रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा; किराया 1152 रुपये

मीरजापुर से दिल्ली का सफर होगा आसान, रोडवेज ने शुरू की सीधी बस सेवा; किराया 1152 रुपये

मीरजापुर। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा बढ़ाने की तैयारी की है। मीरजापुर डिपो से नई दिल्ली के लिए दो बसें स्वीकृत की हैं। इनमें एक बस का संचालन शुरू हो गया है, जबकि दूसरी बस भी जल्द चलने की उम्मीद है।

नई सेवा के तहत बस प्रतिदिन शाम 4:30 बजे मीरजापुर डिपो से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे आनंद विहार बस अड्डे पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से दोपहर दो बजे बस चलेगी और अगले दिन सुबह नौ बजे मीरजापुर पहुंचेगी। रास्ते में प्रमुख डिपो पर बस करीब एक घंटे रुकेगी। यात्रा का किराया 1152 रुपये निर्धारित किया गया है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद मिश्र ने शनिवार को बताया कि यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए दो बसें स्वीकृत की गई हैं। दूसरी बस शुरू होने के बाद दिल्ली रूट पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

हालांकि करीब 18 घंटे की यात्रा और 1152 रुपये किराये को लेकर यात्रियों की राय अलग-अलग है। कुछ यात्रियों का कहना है कि ट्रेन की तुलना में बस का किराया अधिक है और समय भी ज्यादा लग रहा है। वहीं, बिना आरक्षण या अचानक दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए सीधी बस सेवा उपयोगी साबित हो सकती है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *