देवरिया में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े DCM चालक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

देवरिया में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े DCM चालक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र में डीसीएम में गांजा छिपाकर ले जाने के आरोप में पकड़े गए चालक बृजपाल उर्फ विक्की (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। वह अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के सोनडाला फरीदपुर गांव का निवासी था। पुलिस ने डीसीएम की तलाशी के दौरान ब्रान के बीच छिपाकर रखा गांजा बरामद किया था।

पुलिस के अनुसार, बृजपाल अपनी डीसीएम में ब्रान लोड कर ले जा रहा था। इसी दौरान तलाशी में गांजा बरामद होने पर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया था कि गांजा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए उसे 28 हजार रुपये दिए गए थे। डीसीएम भी उसकी अपनी है।

आरोपित से पूछताछ के आधार पर पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही थी। इसी बीच उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस बरामद गांजे की मात्रा, तस्करी के नेटवर्क और आरोपी की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *