बागपत। मां वैष्णो सेवा समिति के सौजन्य से आगामी 24 सितंबर को बडौत के गांधी रोड पर मां भगवती का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा।

कमेटी के सदस्य एवं प्रमुख समाजसेवी मनोज जैन उर्फ मोनू व गौरव जैन श्याम लाडला ने बताया कि जागरण का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन डॉक्टर दुष्यंत कुमार द्वारा किया जाएगा, जबकि इस मौके पर पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे। समारोह गौरव पशुपालन-मत्स्य पालन एवं डेयरी राज्य मंत्री संजीव बालियान होंगे। इसके अलावा पूजन कर्ता अनुज मित्तल, मां की चुनरी शिव कुमार चौहान, मां का छत्र उमेश नामदेव, पंचमेवा प्रेमचंद, हलवे- चने का प्रसाद डॉ दिनेश बंसल मैनावती हॉस्पिटल, मध्यांतर भोज अरविंद जैन व फलों का प्रसाद मुकेश वर्मा द्वारा दिया जाएगा। मां वैष्णो म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार मां भगवती का गुणगान करेंगे। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से पहुंचने का आह्वान किया।
