नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत नेत्रदान पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी बागपत में नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत नेत्रदान पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 16 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया निर्णायक मंडल ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी पारसवाणी एवं द्वितीय स्थान कुमारी शिवानी ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में प्रथम स्थान कुमारी मानसी सिंह एवं द्वितीय स्थान कुमारी अंशिका ने प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय के *प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने कहा अंकिता निवारण के लिए जागरूकता आवश्यक है समाज को नेत्रदान के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है स्कूल के चेयरमैन बिजेंदर सिंह ने कहा मेधावी छात्र छात्राएं घास का भविष्य नेत्रों के बिना मानव का जीवन अधूरा है इसलिए हमें सबको मिलकर नेत्रदान के लिए समाज को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए मृत्यु उपरांत नेत्रदान करा कर दो व्यक्तियों के जीवन को रोशन करना चाहिए जिला अंधता निवारण समिति के चेयरमैन एवं रेडक्रॉस समिति बागपत के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा आप सब समाज को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं इस अवसर पर स्कूल के सुनील कुमार, पवन कुमार, भारत भारती, बिंदु, साक्षी ने लायंस क्लब के सेवा कार्यों के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया कि पूरे विश्व में 211 देशों में लायंस क्लब के सदस्य 24 घंटे सेवा कार्य में व्यस्त रहते हैं लायंस क्लब के सचिव लॉयन पंकज गुप्ता ने बताया कि जियालाल प्रेमवती मेमोरियल सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *