महोबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; रीता सिंह को महिला थाना प्रभारी की कमान

महोबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले; रीता सिंह को महिला थाना प्रभारी की कमान

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के बाद जिले में तैनात 12 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में गुरुवार देर रात बदलाव किए हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गएं। निरीक्षक रीता सिंह को महिला थाना की कमान सौंपी गई है।

गुरुवार की रात जनपद के पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने जिले भर में कानून व्यवस्था की और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 12 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव कर उन्हें नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने प्रभारी साइबर थाना निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल को अब प्रभारी निरीक्षक थाना महोबकंठ बनाया गया है। श्याम पटेल पूर्व में चित्रकूट कोतवाली प्रभारी रहते हुए विवादों में रहे थे। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रामआसरे सरोज को प्रभारी साइबर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक रीता सिंह को प्रभारी महिला थाना, निरीक्षक शिवकेश कुमार को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, निरीक्षक राकेश कुमार सरोज को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ तथा निरीक्षक रामबाबू यादव को प्रभारी डीसीआरबी का दायित्व दिया गया है। वहीं निरीक्षक चित्रसेन सिंह को प्रभारी फील्ड यूनिट, निरीक्षक प्रदीप कुमार को वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रामकुमार यादव व निरीक्षक ओमप्रकाश को अपराध शाखा, निरीक्षक रामजीत गौड़ को अतिरिक्त निरीक्षक सदर कोतवाली और निरीक्षक रामदास को अतिरिक्त निरीक्षक साइबर थाना बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित सभी निरीक्षक तत्काल कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय को प्रेषित करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *