महिला ने एंबुलेंस में दिया नवजात को जन्म

महिला ने एंबुलेंस में दिया नवजात को जन्म

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इससोपुरटिल निवासी गर्भवती महिला ने नवजात को एंबुलेंस में जन्म दिया। एंबुलेंस चालक व ईएमटी ने महिला को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
थाना क्षेत्र के गांव इससोपुर टिल निवासी महिला नसीम की पत्नी शबनम नो माह की गर्भवती थी। शुक्रवार की शाम को महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों के द्वारा 112 एंबुलेंस को फोन किया गया। सूचना पर 112 एंबुलेंस गर्भवती महिला को आशा नीलम की मदद से लेकर कस्बे के राजकीय अस्पताल के लिए चली तो रास्ते में ही महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। एंबुलेंस में नवजात की किलकारी गूंजने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी योगेश कुमार चालक अतुल कुमार ने जच्चा और बच्चा को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *