महाराष्ट्र में कोरोना के 3,098 नये मामले, छह और मरीजों की माैत

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 3,098 नये मामले सामने आये तथा छह और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 79,89,909 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,47,949 हो गयी है।

इसी अवधि में 4,207 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,21,140 हो गयी है।

इस दौरान राज्य के रिकवरी दर में उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो इस वक्त 97.87 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत पर बरकरार है।

बुलेटिन में कहा गया, राज्य में अभी 20,820 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बुलेटिन में आगे कहा गया, इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 159 सक्रिय मामलों और एक मौत की पुष्टि हुई है। औरंगाबाद जिले में 77 मामले सामने आये हैं और एक मरीज की मौत हुई है, जालना से 37 मामले, ओस्मानाबाद और लातूर जिले से 14-14 मामले सामने आये हैं, बीड से 9 मामलों की पुष्टि हुई है और इसके अलावा, नांदेड और परभणी से क्रमश: सात और एक मामले की पहचान हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *