महाराष्ट्र में कोरोना के 2,575 नये मामले, 10 और मरीजों की माैत

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों के घटते-बढ़ते क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,575 नये मामले सामने आये तथा दस और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य बुलेटिन में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 80,10,223 हो गया है जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,48,001 हो गयी है।
इसी अवधि में 3,210 मरीज स्वस्थ हुए हैं और इसके साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 78,45,300 हो गयी है।
इस दौरान राज्य के रिकवरी दर में उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो इस वक्त 97.94 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत पर बरकरार है।
राज्य में अब तक एकत्र किए गए नमूनों की संख्या 8,24,81,808 है, जिनमें से 80,10,223 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
बुलेटिन में कहा गया, राज्य में अभी 16,922 सक्रिय मामले हैं और इसके मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
इस बीच राज्य के मराठावाड़ा क्षेत्र से 150 सक्रिय मामलों और एक मरीज की मौत होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 52 मामले जालना जिले से, 51 मामले औरंगाबाद जिले से, 28 लातूर जिले से, 15 ओस्मानाबाद से और 4 बीड से दर्ज हुये हैं।
अरिजीता

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *