केंद्र ने बढ़ाई कुमार विश्वास की सिक्योरिटी, अब मिलेगी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

केंद्र सरकार ने कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र ने कुमार विश्वास की सुरक्षा Y कैटेगरी से बढ़ाकर Y+ कर दी है। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद विश्वास के साथ CRPF के कमांडो रहेंगे।

कुमार विश्वास के साथ आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाएंगे, इसमें 5 पुलिस के स्टैटिक जवान सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहेंगे। इसके साथ 6 पीएसओ 3 शिफ्ट में उनकी सुरक्षा करेंगे। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के समय कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में माहौल खराब करना चाहते हैं। इस बयान के कारण विश्वास की जान को खतरा बताया गया था, जिसके बाद केंद्र ने उनको Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *