मलेशिया में कोरोना के 2,932 नये मामले, 03 नई मौतें

कुआलालंपुर। मलेशिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,932 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,578,741 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

देश में विदेशों से आए संक्रमितों की संख्या दो है, जबकि स्थानीय रूप से संचारित मामलों की संख्या 2,930 है। मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित आंकड़ों में इनका खुलासा हुआ है।

इस दौरान तीन मौतें हुई हैं, जिसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35,787 तक पहुंच गया है।

मंत्रालय ने इस दौरान 2,292 मरीजों के ठीक होने की जानकारी दी है, जिससे यहां कोरोना से उबरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,512,935 तक पहुंच गया है।

मलेशिया में इस वक्त सक्रिय मरीजों की संख्या 30,019 है, जिनमें से 42 गहन चिकित्सा विभाग और 25 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *