मऊ में सीएम योगी का सपा पर हमला, 392 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मऊ में सीएम योगी का सपा पर हमला, 392 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार काे जनपद मऊ के मधुबन स्थित गांधी मैदान से समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2005 में मऊ दंगों के दौरान तत्कालीन सरकार ने माफियाओं के सामने घुटने टेक दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों तक में बाधाएं खड़ी की जाती थीं और आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर थी।

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार में कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले बहन-बेटियां और व्यापारी शाम होने से पहले घर लौटने को मजबूर रहते थे। अगर कोई देर हो जाती थी तो परिवार के लोग चिंता में डूब जाते थे। सड़कों पर शोहदों का आतंक था, लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने धार्मिक आयोजनों में व्यवधान डालने वालों को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि आज प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि विकास, विश्वास और सुशासन की नीति पर प्रदेश सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शीतला देवी धाम, मऊ में 392 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, पंचायती राज मंत्री, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, विधायक रामविलास चौहान, एमएलसी विजय लाल राजभर समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *