मंत्री की संविधान विरोधी टिप्पणी को लेकर केरल विधान सभा स्थगित

तिरुवनंतपुरम। केरल में विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के सदस्यों ने मत्स्य पालन एवं संस्कृति मंत्री साजी चेरियन की संविधान विरोधी टिप्पणी काे लेकर बुधवार को हंगामा किया जिससे सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
चेरियन के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्षी सदस्यों ने प्रश्नकाल और शून्यकाल को बाधित किया और आरोप लगाया कि मंत्री को सदन में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। विपक्षी दल के सदस्यों ने हाथों में तख्तियां लेकर खूब नारेबाजी की।
विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच अध्यक्ष एमबी राजेश ने सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया।
चेरियन ने सोमवार को एक कार्यक्रम में संविधान की निंदा करते हुए कहा था कि भारतीय संविधान लोगों को लूटने और मजदूरों के शोषण की अनुमति देता है।
उन्होंने कहा था,“ देश का संविधान वह है जो अंग्रेजों ने तैयार किया है और भारतीयों ने लिखा है। यह कुछ ऐसा है जो लूट की अनुमति देता है और श्रम के लिए कुछ भी नहीं। 75 साल से इस सिस्टम का गर्व से पालन किया जा रहा है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *