सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर और बिरसिंहपुर नगर पंचायत में आज नगरीय निकाय चुनाव के लिये प्रथम चरण की वोटिंग के दौरान दूसरे का वोट डालने पहुंचे तीन फर्जी मतदाताओं को पोलिंग एजेंट की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बिरसिंहपुर में पार्षद पद के एक प्रत्याशी का ड्राइवर फर्जी वोट डालने पहुंचा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दो अन्य को सतना शहर में फर्जी मतदान करते पकड़ा गया है।

