भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत दूसरा कार्य वृक्षारोपण समारोह के रूप मे धूमधाम से एक पारिवारिक सभा के रूप मे देवभूमि ग्रीन भोपा रोड पर किया गया। विशेष सानिंध्य डॉ आर के सिंह (प्रांतीय महासचिव) शशिकांत मित्तल ( जिला समन्वयक) श्री अतिन संगल ( जिला सह समन्वयक) का प्राप्त हुआ जिनका पटका पहनाकर शाखा द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम चेयरमैन डॉ प्रवेश कुमार एव सुमित रोहल द्वारा पौधों एव स्वादिष्ट नाश्ते की व्यवस्था की गई। समयबद्धता पुरस्कार 2 परिवारों को भी कार्यक्रम चेयरमैन द्वारा दिये गए। शाखा संरक्षक विनोद संगल एवं सुरेंद्र अग्रवाल प्रेरणा स्रोत प्रांतीय उपाध्यक्ष सेवा नवीन सिंघल द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। शाखा अध्यक्ष अरविंद गुप्ता एवं सचिव पंकज बंसल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। शाखा सदस्य अजय गुप्ता राजेन्द्र सिंघल मनोज जैन अतुल ऐरन मोहन लाल मित्तल प्रदीप गर्ग बृजमोहन सिंघल अमर माहेश्वरी मनोज तायल आशीष अग्रवाल अचिन अग्रवाल अशोक संगल अनिल प्रकाश बंसल कौशल कृष्ण अग्रवाल अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। महिला शक्ति से नीरा सिंघल टीना अग्रवाल नीलम गुप्ता गरिमा गुप्ता स्वीटी बंसल शालिनी तायल सुमन अग्रवाल मीनाक्षी रोहल अनु कर्णवाल उपस्थित रही। कोषाध्यक्ष -विवेक मित्तल महिला संयोजिका -अंजू मित्तल द्वारा सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *