भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला अध्यक्ष दुष्यन्त मलिक ने किसानों को हो रही समस्याओं के विषय में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी शामली को सुन्ना गांव में चल रही चकबंदी में किसानों को हो रही समस्याओं के विषय में एक ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिला अध्यक्ष शामली दुष्यन्त मलिक व ब्लाक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कांधला सुदेश मलिक व तहसील अध्यक्ष गौतम पंवार के नेतृत्व में दर्जनों किसानों के साथ ज्ञापन सौंपा। जिसमें चकबंदी अधिकारी किसानों मेड बन्दी करा रहे हैं। जिससे किसानों को भारी नुक्सान होगा क्योंकि किसानों गन्ने की फसल लगभग तैयार हो चुकी है। सरकार से कहा गया कि इस मेंड़ बन्दी को ३ महीने विलम्ब को कहा गया। जिससे किसान अपनी फसल काट लेंगे जिससे किसानों को नुकसान होने से बच सकते हैं। इस मौके पर गौरव मलिक मखमूलपुर अशोक मलिक आर्य संजीव मलिक कपिल मलिक देवेन्द्र सिंह सहदेव प्रधान पंवार धीरज पंवार नरेन्द्र पंवार आदि किसान मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *