भारतीय किसान यूनियन (अज़गर )के पश्चिम प्रभारी व मेरठ जिला अध्यक्ष पवन गुर्जर के नेतृत्व में कालका डेंटल कॉलेज पर प्रदर्शन किया गया परतापुर बाईपास स्थित कालका डेंटल कॉलेज में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्रों को टैबलेट वितरण की योजना में सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हुए लाभार्थियों को टैबलेट न देकर उन पर फ़ीस जमा करने के बाद लैपटॉप देने की बात कही जा रही है इसी तरह बार बार बच्चों को कॉलेज बुलाया जा रहा है ओर परेशान किया जा रहा है अजराडा निवासी ANM की छात्रा आरती सैनी पत्नी निर्मल सैनी को कई बार कॉलेज प्रशासन ने बुलाया और वापस भेज दिया है इसी दौरान पीड़ित लड़की का एक्सिडेंट हो जाने के कारण उसके छह माह के बच्चे कि पेट में ही मृत्यु हो गई जिसका ज़िम्मेदार पूर्ण रूप से कालका डेंटल कॉलेज प्रशासन है ।पवन गुर्जर ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिलेगा तो जल्द ही कॉलेज प्रशासन के ख़िलाफ़ प्रदर्शन होगा ओर पीड़ित परिवार की मदद करने का कार्य करेंगे ।निशांत भड़ाना युवा मेरठ मंडल अध्यक्ष ,नरेन्द्र पाल ,नीशु नगला (छात्र नेता ),अंकित भाटी ,दीपक ,विनय आदि छात्र उपस्थित रहे ।
