भाजपा नेता की राइस मिल में आग,लाखों का नुकसान

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक संजय गुप्ता की राइस मिल में आग लगने से लाखों रूपये का चावल जल कर राख हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता संजय गुप्ता की मंझनपुर मूरतगंज मार्ग के किनारे पर सरा चौराहा के समीप राइस मिल है। आज मिल में शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसकी सूचना अग्निशमन स्टेशन को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया।
उन्होने बताया कि आग से हुये नुकसान का आकलन किया जा रहा है मगर इस अग्निकांड में लाखों रूपये का चावल जलने का अनुमान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *