सृजन सोशल इंटर्नशिप 2.0 के अंतर्गत यू0पी0ई0एस यूनिवर्सिटी देहरादून के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा ह्यूमानिटी वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से जिला चिकित्सालय का दौरा किया साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एम0एस0फौजदार से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को विस्तार पूर्वक जाना साथ ही राज्य व केंद्र द्वारा जनहित में बनाई गई मुख्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही डब्ल्यू0एच0ओ0 व यूनिसेफ के जिला समन्वयकों डॉ0 ईशा गोयल व तरन्नुम सिद्दीकी से भेंट कर टीकाकरण की विस्तृत जानकारी ली व समाज किन किन कठिनाई का सामना करना पड़ता है व डब्ल्यू0एच0ओ0 व यूनिसेफ किस प्रकार समाज हित मे स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहा है इसकी जानकारी ली।


उसके पश्चात कोल्ड चैन मैनेजर प्रदीप शर्मा व इमरान खान द्वारा विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन के रख रखाव के बारे में जानकारी दी व नियमित टीकाकरण में प्रयोग होने वाली वैक्सीन के बारे बताया। उपरोक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का पूर्ण सहयोग मिला व संस्था से सचिव एम0शाहवेज़ कोषाध्यक्ष शाह आलम व सदस्य नीलम भटनागर उपस्थित रही।
