भाजपाइयों ने मनाया सेवा पखवाड़ा अमृत सरोवरों के आसपास किया श्रमदान

बड़ौत। जनपद में भाजपा नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें बुधवार को क्षेत्र के गांव जिवाना-जिवानी के सरोवर के आसपास सफाई की गई। गांव के सरोवर मार्ग पर भाजपा नेताओं लगभग 2 घंटे तक श्रमदान किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। तालाबों के सौंदर्यीकरण का लगातार ‘अमृत सरोवर’ के तहत काम हो रहा है जिससे भूजल में बढ़ोतरी हो और भूजल संकट की स्थिति न पैदा हो।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं स्वच्छता अभियान प्रमुख अनिता चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, निशांत किरठल, कुलदीप भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सौलकीं, प्रमोद राठौड़ा, मंडल अध्यक्ष अरविंद तोमर, प्रभात तोमर ,सुनील तोमर आदि मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *