नगर अध्यक्ष मनोज कुमार जैन के प्रतिष्ठान (पैट्रोल पम्प) पहुंचने पर व्यापारियों ने फूल मालाओं से पट का उड़ा कर जोरदार स्वागत किया।

बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सयुंक्त उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष माननीय घनश्याम दास गर्ग जी अपने प्रदेश दौरे के दौरान दिल्ली – सहारनपुर रोड पर स्थित नगर अध्यक्ष मनोज कुमार जैन के प्रतिष्ठान (पैट्रोल पम्प) पहुंचने पर व्यापारियों ने फूल मालाओं से पट का उड़ा कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उसके बाद व्यापारियों से सामूहिक रूप से समीक्षा बैठक उसके उपरांत उन्होंने व्यापारी को मनोयन पत्र प्रदेश जिला नगर के विभिन्न पदों के लिए दिए जिसमे उन्होने प्रदेश मन्त्री के लिए-नवीन जैन बब्बल एवं जिलाध्यक्ष के पद पर रवि पालीवाल को ओर नगर अध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार जैन मसाले वालो को पूर्ण गठित किया सभी व्यापारियो ने मिलकर इन सबको बधाई दी ओर फूल मालाओ से स्वागत किया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग जी ने अपने उदबोधन मे कहा कि हमारी प्रदेश सरकार से लगातार मांग की जा रही कि व्यापारीयो को पेन्शन का लाभ मिले ओर व्यापारियों क प्रतिष्ठानों में किसी कारणवश आगजनी बाढ़ अन्य किसी कारण से हनी होने पर व्यापारी को कोई भी बीमा नहीं मिलता उसके नुकसान की भरपाई के लिए वह सरकार से मांग करते हैं इस प्रकार की हानि से व्यापारी का परिवार सड़क पर आ जाता है इसलिए सरकार कम से कम 20 लाख से 25 लाख रुपए का बीमा व्यापारी को अपनी ओर से मुक्त प्रदान करें व्यापारियो के घरो की व दुकानो की बिजली दर एक समान हो अगर व्यापारी की मांगो को नही माना गया तो व्यापारी आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा ।
मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश मन्त्री-नवीन जैन बब्बल ओर मीटिंग का संचालन नगर अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने किया ।
मीटिंग मे उपस्थित प्रदेश मन्त्री- राजकुमार रूहेला , युगल किशोर गर्ग जिलाउपाध्यक्ष दिनेश जैन, मन्त्री- संजय गोयल ,नगर उपाध्यक्ष राजीव जैन, युवा नगर अध्यक्ष सौरभ जैन, दीपक जैन करण कण्डेरा, सोनू रूहेला, पुनीत जैन ,आदिश जैन आदि व्यापारी उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *