भाकियू नेताओं ने अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ दी थाने में तहरीर 

सरधना। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी द्धारा किसान नेता राकेश टिकैत पर विवादित बयान देने के बाद भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उबाल आगया है। जिसके चलते सरधना तहसील पहुंचे भाकियू पदाधिकारियों व कार्यक्रताओं ने नारे बजी की और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने थाने पहुंचकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ तहरीर देकर मुक़दमा कायम करने की मांग भी की।

आपको बतादें कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनके संसदीय क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में अजय मिश्रा टेनी किसान नेता राकेश टिकैत पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, टेनी ने टिकैत को लेकर यह भी कहा कि उन्होंने दो बार चुनाव लड़ा और दोनों बार जमानत जब्त हो गई. ऐसे लोग अगर किसी के विरोध में बोलते भी हैं तो उन्हें सुनने वाला कोई नहीं होता.इसलिए वह ऐसे लोगों को जवाब नहीं देते। .मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत ने अजय टेनी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है, “हां हम तो छोटे ही आदमी हैं, वह होगा बड़ा.जिसका लड़का जेल में बंद है तो गुस्सा आएगा ही.” वहीं, टिकैत ने यह भी बताया है कि लखीमपुर में13 दिन का मुक्ति अभियान चला रहे हैं. वहां पर गुंडाराज से दहशत का माहौल है। इतना ही नहीं, टिकैत ने आरोप लगाया है कि अजय टेनी के रहते जांच प्रभावित हो रही है, इसलिए उन्हें या तो जिलाबदर करें या स्टेटबदर किया जाए। दोनों नेताओं में वाकयुद्ध चल रहा है। बुद्धवार को भारतीय किसान यूनियन नेता राजकुमार करनावल, कंवरपाल सिंह, देशपाल हुड्डा बहादरपुर, गजेंद्र सिंह, जिला सचिव प्रशांत चौधरी, अमरीश सकौती, जगवीर सिंह सकौती, सुनील पवार सकौती, विजय सोनी  दादरी आदि सरधना तहसील पहुंचे यहाँ उन्होंने उपजिलाधिकारी अमित गुप्ता से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया उसके बाद थाने पहुंचे और थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा को एक प्रार्थना पत्र देकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *